Biography: short-intoduction लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Biography: short-intoduction लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रशांत चंद्र महालनोबिस : Prashant Chandra mahalnobis - Short introduction

प्रशांत चंद्र महालनोबिस : Prashant Chandra mahalnobis - Short introduction

प्रशांत चंद्र महालनोबिस

● प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म 29 जून, 1893 को कलकत्ता के 210, कार्नवालिस स्ट्रीट स्थित उनके पैतृक आवास में हुआ था।

● उनके पिता का नाम प्रबोध चंद्र महालनोबिस था जो साधारण ब्रह्म समाज के सक्रिय सदस्य थे।

● महालनोबिस की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा उनके दादा, गुरु चरन महालनोबिस द्वारा स्थापित ब्रह्म ब्वॉयज स्कूल में हुई।

● उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा इसी स्कूल से वर्ष 1908 में उत्तीर्ण की।

● महालनोबिस प्रेसीडेंसी कालेज से भौतिकी विषय में ऑनर्स करने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए लंदन चले गए तथा वहाँ इन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से भौतिकी और गणित दोनों विषयों से डिग्री हासिल की।

● वैज्ञानिक होने के अलावा श्री महालनोबिस की रुचि साहित्य में भी थी।

● उनके गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर के साथ काफ़ी अच्छे संबंध थे।

● टैगोर ने 'विश्व भारती' की स्थापना की तो प्रोफेसर महालनोबिस को संस्थान का सचिव नियुक्त किया।

● प्रोफेसर ने गुरुदेव के साथ कई देशों की यात्रा भी की और कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज भी लिखे।

● भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनकी मदद लेनी शुरू कर दी और उन्होंने कृषि व बाढ़ नियंत्रण के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयोग किए।

● उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 1944 में 'वेल्डन मेडल' से सम्मानित किया गया तथा वर्ष 1945 में रॉयल सोसायटी ने उन्हें अपना फेलो नियुक्त किया।

● प्रोफेसर महालनोबिस ने सांख्यिकी के उपयोग से पंचवर्षीय योजनाओं के निर्माण में अहम् भूमिका निभाई।

● 17 दिसंबर, 1931 को कोलकाता में 'भारतीय सांख्यिकी संस्थान' की स्थापना हुई।

● आज कोलकाता के अलावा इस संस्थान की शाखाएँ दिल्ली, बैंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोयंबटूर, चेन्नई, गिरिडीह सहित देश के दस स्थानों में हैं तथा संस्थान का मुख्यालय कोलकाता में है, जहाँ मुख्य रूप से सांख्यिकी की पढ़ाई होती है।

● प्रोफेसर महालनोबिस को वर्ष 1957 में अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान का सम्मानित अध्यक्ष बनाया गया।

● वर्ष 1959 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान को 'राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान' घोषित किया गया।

● प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का जन्‍मदिन 29 जून, प्रतिवर्ष भारत में 'सांख्यिकी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

● भारत सरकार ने वर्ष 1968 में प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस को देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया।

● वर्ष 1968 में उन्हें 'श्रीनिवास रामानुजम स्वर्ण पदक' से सम्मानित किया गया।

● 28 जून, 1972 को महलनोबिस का कलकत्ता में निधन हो गया।

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय : Bankim Chandra Chattopadhyay: Short introduction & Biography

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय : Bankim Chandra Chattopadhyay: Short introduction & Biography

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय : Bankim Chandra Chattopadhyay

● भारत के महान उपन्यासकार एवं कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून, 1838 को पश्चिम बंगाल के कंठपुरा गाँव में हुआ था।

● उन्होंने संस्कृत में भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की रचना की जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना।

● 1857 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ एक मज़बूत विद्रोह हुआ परंतु बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 1859 में बी.ए. की परीक्षा पास की।

● बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय 1891 ई. तक कलकत्ता के डिप्टी कलेक्टर रहे।

● महाकाव्य उपन्यास आनंदमठ, संन्यासी विद्रोह (1770-1820) की पृष्ठभूमि से प्रभावित था।

● उन्होंने अपने साहित्यिक अभियान के माध्यम से बंगाल के लोगों को बौद्धिक रूप से प्रेरित किया।

● भारत को अपना राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् आनंदमठ से मिला।

● उन्होंने 1872 ई. में एक मासिक साहित्यिक पत्रिका, बंगदर्शन की भी शुरुआत की, जिसके माध्यम से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को एक बंगाली पहचान और राष्ट्रवाद के उद्भव को प्रभावित करने का श्रेय दिया जाता है।

● बंकिम चंद्र चाहते थे कि यह पत्रिका शिक्षित और अशिक्षित वर्गों के बीच संचार के माध्यम के रूप में कार्य करें।

● 1880 के दशक के अंत में पत्रिका का प्रकाशन बंद कर दिया गया परंतु वर्ष 1901 में रवींद्रनाथ टैगोर के संपादक बनने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया।

● बंगाल विभाजन (वर्ष 1905) के दौरान पत्रिका ने विरोध और असंतोष की आवाज़ को एक आधार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। टैगोर का अमार सोनार बांग्ला बांग्लादेश का राष्ट्रगान तब पहली बार बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था।

● उन्होंने संस्कृत का अध्ययन किया था और वह इस विषय में बहुत रुचि रखते थे, लेकिन बाद में बंगाली भाषा को जनता की भाषा बनाने की ज़िम्मेदारी ली।

● उनके प्रसिद्ध उपन्यासों में कपालकुंडला, देवी चौधरानी, विष बृक्ष (द पॉइज़न ट्री), चंद्रशेखर, राजमोहन की पत्नी और कृष्णकांत'स विल शामिल हैं।

● 8 अप्रैल, 1894 को उनका निधन हो गया।

वराहगिरि वेंकट गिरि - Varahgiri-Venkat-Giri: 4th President of India

वराहगिरि वेंकट गिरि - Varahgiri-Venkat-Giri: 4th President of India

वराहगिरि वेंकट गिरि : Biography & Short Introduction

वी.वी. गिरि के नाम से प्रसिद्ध भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरि वेंकट गिरि का जन्म 10 अगस्त, 1894 को ओडिशा के गंजाम ज़िले के बेहरामपुर में हुआ था।

वी.वी. गिरि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेहरामपुर से ही प्राप्त की और उसके पश्चात् वे कानून का अध्ययन करने के लिए आयरलैंड चले गए, वहाँ वे भारत और आयरलैंड दोनों देशों की राजनीति में काफी सक्रिय थे, जिसके चलते उन्हें 1 जून, 1916 को आयरलैंड छोड़ना पड़ा।

वी. वी. गिरि 'अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ' और 'अखिल भारतीय व्यापार संघ' (कांग्रेस) के अध्यक्ष भी रहे।

वर्ष 1916 में वे भारत लौटे और मद्रास उच्च न्यायालय में शामिल हो गए।

कालांतर में वे कांग्रेस में शामिल होकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय हो गए।

वर्ष 1934 में वे इम्पीरियल विधानसभा के भी सदस्य नियुक्त हुए तथा वर्ष 1937 तक इस पद पर रहे।

वर्ष 1951 के आम चुनावों में, वह मद्रास में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहली लोकसभा के लिए चुने गए थे और वर्ष 1952-54 के बीच केंद्रीय श्रम मंत्री के तौर पर कार्य किया।

इसके बाद वर्ष 1957 से वर्ष 1967 के बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश (1957-1960), केरल (1960-1965) और कर्नाटक (1965-1967) के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

13 मई, 1967 को वी.वी. गिरि भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति के तौर पर चुने गए।

वराहगिरि वेंकट गिरि पहले उपराष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था।

वर्ष 1969 में राष्ट्रपति चुनाव हुए और वी.वी. गिरि को भारत के चौथे राष्ट्रपति के तौर पर चुन लिया गया।

वी.वी. गिरि वर्ष 1974 तक भारत के राष्ट्रपति रहे, वर्ष 1975 में उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

24 जून, 1980 को उनकी मृत्यु हो गई।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी - Shyama-Prashad-Mukharjee

श्यामा प्रसाद मुखर्जी - Shyama-Prashad-Mukharjee

श्यामा प्रसाद मुखर्जी - Short Introduction

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को कलकत्ता में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

डॉ. मुखर्जी ने वर्ष 1921 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने वर्ष 1923 में एम.ए. और वर्ष 1924 में बी.एल. किया।

वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद् थे जिन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया।

वर्ष 1934 में 33 वर्ष की आयु में, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने।

कुलपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, रवींद्रनाथ टैगोर ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को पहली बार बंगाली भाषा में संबोधित किया और भारतीय भाषा को सर्वोच्च परीक्षा के लिए एक विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया।

वर्ष 1946 में उन्होंने बंगाल के विभाजन की माँग की ताकि इसके हिंदू-बहुल क्षेत्रों को मुस्लिम बहुल पूर्वी पाकिस्तान में शामिल करने से रोका जा सके।

वर्ष 1947 में उन्होंने सुभाषचंद्र बोस के भाई शरत बोस और बंगाली मुस्लिम राजनेता हुसैन शहीद सुहरावर्दी द्वारा बनाई गई एक संयुक्त लेकिन स्वतंत्र बंगाल के लिए एक असफल बोली का भी विरोध किया।

उन्होंने आधुनिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ (BJS) की स्थापना की।

जम्मू और कश्मीर के मुद्दों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के साथ मतभेद के कारण भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस से अलग होने के बाद, उन्होंने जनता पार्टी की स्थापना की, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी।

वर्ष 1953 में, कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे के विरोध में उन्होंने बिना अनुमति के कश्मीर में प्रवेश करने की कोशिश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हिरासत के दौरान 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।

गणेश घोष (Ganesh Ghosh) - Short Introduction - Today's blog

गणेश घोष (Ganesh Ghosh) - Short Introduction - Today's blog

गणेश घोष (Ganesh Ghosh)

▪️गणेश घोष का जन्म 22 जून, 1900 को ब्रिटिशकालीन भारत के बंगाल में हुआ था।

▪️घोष विद्यार्थी जीवन में ही स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित हो गए थे।

▪️वर्ष 1922 की गया (बिहार) कांग्रेस में जब बहिष्कार का प्रस्ताव स्वीकार हो गया तो गणेश घोष और उनके साथी अनंत सिंह ने नगर का सबसे बड़ा विद्यालय बंद करा दिया था।

▪️गाँधीजी के असहयोग आंदोलन स्थगित करने के पश्चात् गणेश ने कलकत्ता के जादवपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया।

▪️वर्ष 1923 में उन्हें 'मानिकतल्ला बम कांड' के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया तथा कोई प्रमाण न मिलने के कारण उन्हें सज़ा तो नहीं हुई, पर सरकार ने 4 वर्ष के लिए नज़रबंद कर दिया था।

▪️वर्ष 1928 में वे बाहर निकले और कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में भाग लिया।

▪️घोष प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन के संपर्क में आए और शस्त्र बल से अंग्रेज़ों की सत्ता समाप्त करके चटगाँव में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना की तैयारी करने लगे।

▪️पूरी तैयारी के बाद इन क्रांतिकारियों ने वहाँ के शस्त्रागार और टेलीफोन, तार आदि अन्य महत्त्व के स्थानों पर एक साथ आक्रमण कर दिया।

▪️कालांतर में इन्हें फ्रांसीसी बस्ती चंद्र नगर से गिरफ्तार करके कलकत्ता लाए और वर्ष 1932 में आजीवन कारावास की सज़ा देकर अंडमान भेज दिए गए।

▪️स्वतंत्रता के बाद भी उन्होंने अनेक आंदोलनों में भाग लिया और अपने जीवन के लगभग 27 वर्ष जेलों में बिताए।

▪️घोष  कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित हुए और वर्ष 1946 में जेल से छूटने पर कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बन गए।

▪️गणेश घोष वर्ष 1952 में बंगाल विधानसभा के और वर्ष 1967 में लोकसभा के सदस्य चुने गए।

▪️गणेश घोष जी की मृत्यु 16 अक्टूबर, 1994 को कलकत्ता में हुआ था।

डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय : Dr. Subhash-mukhopadhyay - Short introduction

डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय : Dr. Subhash-mukhopadhyay - Short introduction

डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय (Dr. Subhash Mukhopadhyay)

  भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय का जन्म 16 जनवरी, 1931 को हुआ था।

  सुभाष मुखोपाध्याय की शिक्षा कलकत्ता और उसके बाद एडिनबर्ग में हुई थी।

  इनकी विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक के जरिए भारत में पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म 3 अक्टूबर, 1978 को कलकत्ता में हुआ था।

डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय जब स्कॉटलैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री लेकर कलकत्ता लौटे, तब तक टेस्ट ट्यूब बेबी पर विश्वभर में चर्चा तेज हो चुकी थी, लेकिन कोई सफल प्रयोग होना अभी बाकी था।

  25 जुलाई, 1978 को चिकित्सक पैट्रिक स्टेप्टो और रॉबर्ट एडवर्ड्स ने टेस्ट ट्यूब के जरिए बच्चे को जन्म देने की घोषणा कर इतिहास रच दिया। 
  
25 जुलाई की घोषणा के महज 67 दिनों के भीतर 3 अक्टूबर, 1978 को डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने भी एक घोषणा की तथा उन्होंने दुनिया को बताया कि टेस्ट ट्यूब के जरिए बच्चे को जन्म देने का उन्होंने भी सफल प्रयोग कर लिया है।

  टेस्ट ट्यूब के जरिए जन्मीं बच्ची को नाम मिला 'दुर्गा'। इस नाम के पीछे की कहानी यह है कि 3 अक्टूबर, 1978 को दुर्गा पूजा का पहला दिन था, इसलिए उसका नामकरण 'दुर्गा' कर दिया गया।

  बेहद कम संसाधन व तकनीक के बावजूद डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय का प्रयोग शत-प्रतिशत सफल रहा।

  डॉक्टर सुभाष मुखोपाध्याय वैश्विक प्लेटफॉर्म पर जाकर दुनिया को अपने प्रयोग के बारे में बताना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसकी इजाजत उन्हें नहीं दी। इसके उलट उस वक्त की पश्चिम बंगाल की सरकार ने उनके दावों की जाँच के लिए 18 नवंबर, 1978 को एक कमेटी बना दी।

  उन्हें जापान में अपने प्रयोग के बारे में बताने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन सरकार ने उन्हें वहाँ भी जाने की इजाजत नहीं दी।

  वर्ष 1981 में सजा के तौर पर उनका ट्रांसफर रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ्थॉल्मोलॉजी (कलकत्ता) में कर दिया गया।

  उन्होंने 19 जून, 1981 को आत्महत्या कर ली।

  वर्ष 1986 में भारत के ही एक डॉक्टर टी. सी. आनंद कुमार ने भी टेस्ट ट्यूब पद्धति से एक बच्चे को जन्म दिया। उन्हें 'भारत में टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म देने वाले पहले डॉक्टर' का खिताब मिला।

  वर्ष 1997 में उनके हाथ वे महत्त्वपूर्ण दस्तावेज लग गए, जो इस बात की गवाही देते थे कि उनसे पहले डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया था। सभी दस्तावेजों के गहन अध्ययन के बाद डॉ. आनंद कुमार इस नतीजे पर पहुँचे कि भारत को टेस्ट ट्यूब बेबी की सौगात देने वाले पहले वैज्ञानिक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ही थे।

  डॉ. आनंद कुमार की पहल के चलते आखिरकार डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय को भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जन्मदाता का खिताब मिला।

  इसी विषय पर वर्ष 1990 में प्रख्यात फिल्म निर्देशक तपन सिन्हा ने 'एक डॉक्टर की मौत' नाम से फिल्म बनाई।