What is todays blog लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
What is todays blog लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Best Jokes जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दोआइये हँसते हैं -- कुछ फेमस और मजेदार चुट्कुले

Best Jokes जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दोआइये हँसते हैं -- कुछ फेमस और मजेदार चुट्कुले

जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दो - कुछ फेमस और मजेदार चुट्कुले






 jokes
 संता ( पेट्रॉल पंप पर ) : अरे भाई , जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दो।

सेल्समैन : भाई , इतना पेट्रॉल डलवाकर जाना कहां है ?
संता : अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!



संता :- भीगा सा लगता है आलम मुझे,

भीगी सी लगती है सुबह मुझे,
भीगा लग रहा है सारा जहां मुझे!!
बंता :- उठ साले, बिस्तर पर सु-सु कर दिया है तूने।




क्लास में टीचर ने बंता से कहा :-
खड़े हो जाओ, और 1 से लेकर 10 तक गिनती सुनाओ।
बंता खड़े होकर बोला :-
1, 2, 3, 4, 6 , 7, 8, 9, 10..
टीचर बोली :- 5 कहाँ हैं।
बंता :- मैडम जी वो मर गया।
टीचर बोली :- मर गया, मतलब।
मैडम जी सुबह रेडियो पे आया कि एक हादसे में 5 की मौत हो गई।


संता ने नाई की दुकान खोली।
बंता एक दिन संता की दुकान पर shaving कराने आया।
संता ने बंता से पूछा :- मुछ रखनी हैं, क्या ?
संता बोला :- हाँ
संता, बंता की मुछ काट के बोला :-
ले रख ले, जहा तुझे रखनी हैं। 



संता – जो मेरी इच्छा पूरी करेगा उसको 1 लाख रूपये दूंगा ।
बंता – बोल क्या इच्छा है तेरी ?
संता – मुझे 2 लाख रुपये चाहिए 



शादी के बाद पहली बार बहू रसोई मे गई और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी ।
सास बाहर से घर लौटी, फ्रिज खोला, अन्दर देखकर चकराई और पूछा:
ये मन्दिर का घण्टा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू : किताब में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक घण्टा फ्रिज में रखें 



एक शादी शुदा आदमी से पूछा गया सवाल…
“यदि आपकी सास और आप की पत्नी..
एक साथ बाघ के पिंजरे में गिर जाएं..
तो आप किसे बचाएंगे??
वो आदमी जोर से हंसा..
हंसते-हंसते लोटपोट हो गया और बोला:
यह भी कोई पुछने की बात है??
मैं यकीनन बाघ को बचाऊँगा…
आखिर दुनिया में बाघ बचे ही कितने हैं!




Previous                                                        Next

CGBSE RESULT 2019 10th and 12th exam

CGBSE RESULT 2019 10th and 12th exam

CGBSE RESULT 2019 - 10th and 12th result
CGBSE RESULT 2019 - 10th and 12th result comming soon
Chhatisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) 10th 12th Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। CG 10th 12th Results अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी हो सकते हैं। यानी अब रिजल्ट में दो से चार दिन बाकी रह गए हैं मतलब 8 से 10 मई के बिच रिजल्ट आना निश्चित है।



परीक्षा परिणाम
CGBSE RESULT 2019 10th result - available soon
 
CGBSE RESULT 2019 - 10th result 
 HIGH SCHOOL (10th) EXAMINATION RESULT - YEAR 2019 हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2019


CGBSE RESULT 2019 12th result - available soon
CGBSE RESULT 2019 12th result   
 HIGHER SECONDARY SCHOOL(12th) EXAMINATION RESULT हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम 2019
 
CGBSE ADMIT CARD 2019
हाई स्कूल प्रवेश पत्र 2019 available here
मुख्य परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र inactice
 
हायर सेकण्डरी प्रवेश पत्र  2019 available here
मुख्य परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र inactive
 
Important facts About CGBSE RESULT 2019 10th exam
Name of the board – CGBSE (Chhattisgarh Board of Secondary Education).

Exam Dates– 2nd-29th March 2019

Result Date– On or before 10th May 2019

Official website- www.cgbse.nic.in


 
What is todays blog - Israel Election 2019 AND current affairs today

What is todays blog - Israel Election 2019 AND current affairs today

इजरायल चुनाव 2019: बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी को बहुमत मिला








इजरायल में बेंजामिन नेतन्‍याहू ने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत लिया है. चुनाव नतीजों का मतलब है कि नेतन्याहू इजरायल के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन सकते हैं.


इज़राइल में हुए आम चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. चुनाव में उन्होंने वाम दलों के गठबंधन को हराया है. इस चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू को सेवानिवृत्त जनरल बेनी गैंट्ज से कड़ी टक्कर मिल रही थी.

बेंजामिन नेतन्याहू की शानदार जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू को टैग करते हुए लिखा की  आप भारत के सबसे बड़े मित्र हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नेतन्याहू को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है.

इज़राइल में अब तक हुए 97 प्रतिशत मतों की गिनती में बेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और पूर्व सैन्य प्रमुख गांट्ज की ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन ने 35-35 सीटों पर कब्जा किया है. द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, लिकुड और इसकी दक्षिणपंथी गठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है और 120 सीट की नेसेट में 65 सीटों के साथ सबसे बड़ी ब्लॉक बनने के लिए तैयार है.

इज़राइल में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. कुल 120 सीटों के लिए 14 प्रमुख पार्टियों के उम्‍मीदवार मैदान में उतरे थे. इज़राइल की कुल आबादी लगभग 80 लाख है जिनमें से 63 लाख मतदाता हैं.

प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले व्यक्ति:👇🇮🇳

बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले व्यक्ति होंगे. नेतन्याहू ने साल 1990 में पहली बार चुनाव जीता था. जिसके बाद वे तीन साल प्रधानमंत्री रहे. इसके बाद वे साल 2009 में फिर से जीते और तबसे लगातार इस पद पर बने हुए हैं.


भारत-इज़राइल संबंध:

प्रधानमंत्री मोदी साल 2017 में इजरायल जाने वाले पहले प्रधानमंत्री थे. भारत-इज़राइल संबंध भारतीय लोकतंत्र तथा इज़राइल राज्य के मध्य द्विपक्षीय संबंधो को दर्शाता है. साल 1992 तक भारत तथा इज़राइल के मध्य किसी प्रकार के सम्बन्ध नहीं रहे. इसके मुख्यतः दो कारण थे- पहला, भारत गुट निरपेक्ष राष्ट्र था जो की पूर्व सोवियत संघ का समर्थक था तथा दूसरे गुट निरपेक्ष राष्ट्रों की तरह इजराइल को मान्यता नहीं देता था. दूसरा मुख्य कारण भारत फिलिस्तीन की आज़ादी का समर्थक रहा है.

मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद भारत और इज़राइल के संबंध नए स्तर तक पहुंच गए हैं. भारत तथा इज़राइल में आतंकवाद के बढ़ने के साथ ही भारत तथा इज़राइल के सम्बन्ध भी मजबूत हुए. भारत ने अब तक इज़राइल के लगभग 8 सैनिक उपग्रहों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के माध्यम से प्रक्षेपित किया है.






टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स: 15 अप्रैल 2019


टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स, 15 अप्रैल 2019 के अंतर्गत आज के शीर्ष करेंट अफ़ेयर्स को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रूप से - फिनलैंड के आम चुनाव और ICC वर्ल्ड कप 2019 आदि शामिल हैं.

फिनलैंड के आम चुनाव में सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी की जीत

फिनलैंड में वामपंथी सोशल डेमोक्रैट्सपार्टी को बहुत ही मामूली अंतर से जीत हासिल हुई है. मतगणना पूरी होने के बाद एंटी रिनी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेट्स ने संसद में जीत दर्ज की.

गौरतलब है कि गत महीने देश के प्रधानमंत्री जुहा सिपिला ने देश की स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल प्रणाली में सुधार करने में हो रही परेशानियों का हवाला देकर अपना मंत्रिमंडल भंग कर दिया था.

ICC वर्ल्ड कप 2019: बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 अप्रैल 2019 को आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी.

विराट की कप्तानी में इस बार टीम इंडिया विश्व कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी. टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति ने सदस्यीय का ऐलान किया.

दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली बार उड़ान भरी, जानें इसकी खासियत

दुनिया के सबसे बड़े विमान ने 13 अप्रैल 2019 को कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी. इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया.

इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है. स्ट्रैटोलॉन्च नामक दुनिया के सबसे विशाल विमान ने पहली बार उड़ान भरी और इस तरह से यह अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने वाला पहला विशाल विमान बन गया.

भारत की जनसंख्या 2010-19 के बीच हर साल 1.2 फीसदी बढ़ी: यूएन रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से साल 2019 के बीच भारत की जनसंख्या 1.2 की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है, जो चीन की वार्षिक वृद्धि दर के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा है.

यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन की अपेक्षा भारत की जनसंख्या दोगुनी तेजी से बढ़ रही है. भारत कुछ ही साल में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा.



all the contents are from TELEGRAM CHANNEL

sitemap