Mar 10, 2019

रविवार , 10 मार्च 2019 

Sunday, 10 march 2019

 

  10 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
  10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
  10 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉
  10 मार्च को हुए निधन



10 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।
1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876 - ग्राहम वेल ने पहली बार टेलिफोन पर अपने मित्र से बात की। उन्होंने अपने मित्र से कहा कि "मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेडर ग्राहम बेल।"
1893 – आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1896 – इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार जमाने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए।
1906 – उत्तरी फ्रांस में खान दुर्घटना में करीब 11 सौ लोग मरे।
1922 - महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षो की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।
1922 - चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग 1 लाख आम नागरिक मारे गये।
1945 – जापान ने वियतनाम को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1946 – ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959 – तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।
1969 – मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
1973 – एटलांटिक महासागर के इलाके में स्थित बरमूदा में आज के दिन ही ब्रितानी गवर्नर और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
1985 – भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
1998 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2002 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा ।
2002 - पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।
2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया ।
2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।
2006 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गये।
2007 - यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुँचे।
2008 - माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्ट फ़्रंट ने सत्ता संभाली।
2008 - वरिष्ठ काँग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 - मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बनें।
2010 - भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।
2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।
2018 - श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगों में अब तक दो लोगों की मृत्यु, दस घायल।

10 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1861 – कैनेडा की महिला कवित्री श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा।
1872 – भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।
1932 - उडुपी रामचन्द्र राव - अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1934 - लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
1945 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता।
1981 - वाजिद ख़ान - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक हैं।

10 मार्च को हुए निधन👉

1897 - सावित्रीबाई फुले - भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक।
1959 - मुकुन्द रामाराव जयकर - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।

10 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्रीमती सावित्रीबाई फुले पुण्य दिवस ।

आपका दिन मंगलमय  हो।

 BACK      NEXT


SHARE THIS

Author:

Welcome to my blog readers. Hope you enjoy reding this blog, if not please dont forget to comment...

0 comments: