What is today's blog - April 23,2019

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

Tuesday, 23 April 2019


23 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
23 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
23 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
23 अप्रैल को हुए निधन


23 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2002 - पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
2003 - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
2008 - क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी।
2008 - इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
2008 - अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
2013 – वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज (आईपीएल) शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
2014 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

23 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट इलियट-मरे-कीनमाउंड, मिंटो के पहले अर्ल , का जन्म हुआ।
1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार जोसेफ मैलॉर्ड विलियम टर्नर का लंदन में जन्म हुआ।
1777 - बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ ।
1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ , वैज्ञानिक मैक्स प्लांक का जन्म हुआ।
1858 - पंडिता रमाबाई - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1889 - जी.पी. श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्यकार थे।
1927 - अन्नपूर्णा देवी - सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद ।

23 अप्रॅल को हुए निधन

1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
1926 - माधवराव सप्रे - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1973 - धीरेन्द्र वर्मा - हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1992 - सत्यजित राय निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार।
1996 - चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
2013 - शमशाद बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।

23 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


सती अनुसूया जयन्ती ।
बाबू कुँवर सिंह जयन्ती ।
पण्डिता रमाबाई जयन्ती ।
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस ।
ENGLISH LANGUAGE DAY {UN} .


आपका दिन मंगलमय हो



SHARE THIS

Author:

Welcome to my blog readers. Hope you enjoy reding this blog, if not please dont forget to comment...

0 comments: