February 25 is the 56th day of the year in the Gregorian calendar. There are 309 days remaining until the end of the year.
25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉
25 फ़रवरी को हुए निधन👉
25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया। 1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया। 1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया। 1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये। 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। 1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया। 1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। 1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी। 1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था। 1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया। 1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ। 1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की। 2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन। 2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत। 2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला। 2008 - एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई। 2008 - फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया। 2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए। 2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे। 1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे। 1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ। 1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री। 1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे। 1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता 1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।
25 फ़रवरी को हुए निधन👉
1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)। 1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक। 1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे। 1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे। 2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था। 2004 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक 2008 - हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।
25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्रीनाथ पाटोत्सव ( नाथद्वारा ) । 🔅 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव । 🔅 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्म दिवस । 🔅 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।
0 comments: